DNN परवाणू (आदित्य सोफत)
सोलन जिला की नगर परिषद परवाणू के सभी 09 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी नगर परिषद परवाणू के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान ने दी।
डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 01 में कुल 395 मत पड़े। इनमें से काजल को 86, डाॅ. डेजी ठाकुर को 203 तथा राकेश भाटिया को 106 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 01 से डाॅ. डेजी ठाकुर को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 02 में कुल 404 मत पड़े। इनमें से रजनी सिंगला 176 को तथा लखविन्द्र सिंह 228 को मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 02 से लखविन्द्र सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 03 में कुल 324 मत पड़े। इनमें से किरण चैहान को 172 तथा शशि बाला गर्ग को 151 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 03 से किरण चैहान को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 04 में कुल 434 मत पड़े। इनमें से गायत्री देवी को 113, चन्द्रावती को 168 तथा संगीता को 151 मत प्राप्त हुए। नोटा को 02 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 04 से चन्द्रावती को निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 05 में कुल 726 मत पड़े। इनमें से रचना रानी को 303, रीना को 42, विजय पुनिया को 32 तथा सोनिया शर्मा को 345 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 05 से सोनिया शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर 06 में कुल 746 मत पड़े। इनमें से अनीता शर्मा को 248, ठाकुर दास शर्मा को 421 दिनेश आजाद को 44 तथा मोहिन्द्र कुमार को 32 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 06 से ठाकुर दास शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर 07 में कुल 604 मत पड़े। इनमें से निशा शर्मा को 52, प्रेमलता को 234 तथा रणजीत सिंह को 316 मत प्राप्त हुए। नोटा को 02 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 07 से रणजीत सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर 08 में कुल 539 मत पड़े। इनमें से मोनिषा शर्मा को 417 तथा शंकुतला पांटा को 112 मत प्राप्त हुए। नोटा को 10 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 08 से मोनिषा शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर 09 में कुल 412 मत पड़े। इनमें से निशा शर्मा को 260 तथा पूजा गोयल को 151 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 09 से निशा शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।














