DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
14 दिसंबर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परवाणू के साथ लगते क्षेत्रों के लोगों के नाम परवाणू में मतदाता सूचि में दर्ज करवा रहे है। सोलन के मिनी सचिवालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा बताया गया है कि जिला सोलन में पंचायती राज एंव सोलन नगर निगम में जारी किया रोस्टर आंकड़ों को दर किनार करके राजनीति से प्रेरित होकर कुछ चहेतो को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है।
उन्होंने बताया कि सोलन नगर निगम के चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए वार्डो की आबादी के आंकडे रोस्टर में कथित रूप से बदल गए है। इसका सीधा असर वार्डो के आरक्षण पर पडा है। हालांकि, प्रशासन दावा कर रहा है कि रोस्टर वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी किया गया है जबकि वार्डो में वर्तमान में दिखाई गई जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुरूप भी न है।
प्रशासन ने वार्डो के पूर्नसीमांकन के बाद आबादी के आंकडे रोस्टर जारी करने से पहले ही प्रस्तुत कर दिऐ थे, किस-किस वार्ड की आबादी कितनी है। रोस्टर जारी होने के बाद हर एक वार्ड में बड़े पैमाने पर नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है व रोस्टर के समय प्रस्तुत की गई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फेरबदल होना लाजमी है, साथ ही इसका सीधा असर उक्त वार्डो के जनसांख्यकि पर पडना निश्चित से है। वर्तमान में प्रस्तुत में प्रस्तुत किया गया रोस्टर समय से पहले व वास्तविक स्थिति व गणना किये बिना किया गया है अत: यह रोस्टर पूर्णतया असमयक व त्रुटीपूर्ण है।

साथ ही इस दौरान परवाणू का मुद्दा भी खूब गुंजा। उन्होंने कहा कि परवाणू में हरियाणा के मतदाताओं का नाम जोड़ा जा रहा है, जोकि सरासर गलत है।
इस मौके पर सोलन विधानसभा से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, विधायक नन्द लाल, विधायक लखविंदर राणा, और जिला अध्यक्ष शिव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर निगम के चुनावों को लेकर है किस बात का डर
कांग्रेस प्रदेशाध्य्क्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार जब पंचायतों के चुनाव करवा रही है है तो नगर परिषद व नगर निगम के चुनाव करवाने में क्यों असमर्थ है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन चुनावों को करवाने में किस बात का डर है।