देश हित मे केवल कांग्रेस ही सोच सकती है भाजपा नही : मुसाफ़िर

Politics Sirmaur

DNN सिरमौर

60 सालों में कांग्रेस ने देश को विकास की जिन बुलंदियों पर पहुंचाया था केंद्र की मोदी सरकार ने उसे  बर्बाद करके रख दिया। केन्द्र सरकार की नीतियां भी आम लोगों के लिए नुकसान दायक सिद्ध हुई। ये बात पूर्व विस् अध्यक्ष गंगूराम मुसाफ़िर ने सराहां में ओबीसी सेल की बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। मुसाफ़िर ने जनधन योजना पर कहा कि मोदी सरकार ने गरीब लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाकर बैंकों में खाते खुलवाए ओर अब नोबत यह है कि किन्हीं कारणों से यदि किसी के खाते में कम पैसा हो तो उससे भी सरकार जुर्माने के रूप में वसूल रही है। मुसाफ़िर ने कहा कि देश हित मे केवल कांग्रेस ही सोच सकती है भाजपा नही।

     प्रदेश सरकार पर मुसाफ़िर ने सिरमौर के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को जीतने भी प्रोजेक्ट दिए हैं उनमे से सिरमौर के लिए एक भी नही है। मुसाफ़िर ने कहा कि केंद्र सरकार से 9 हजार करोड़ प्रदेश को मिले पर सिरमौर के हिस्से कुछ नही आया जबकि भाजपा के नेता डींगें हांकते नही थकते।

    इससे पूर्व पच्छाद ओबीसी सेल की बैठक अध्यक्ष हरदेव अत्रि की अद्यक्षता में हुई।  जिसमे लोस चुनाव पर चर्चा की गई अत्रि ने कहा कि भाजपा द्वारा भर्मित करने वाले प्रचारों के विरुद्ध मजबूती से जवाब दिया जाएगा व भाजपा के चुनावी वायदों का काला चिठ्ठा लोस चुनाव में जनता के सामने रखा जाएगा। इस मौके पर जॉन अध्यक्ष राजेन्द्र भारद्वाज,बेलीराम,ज्ञान गौतम,देवेंद्र भण्डारी,संजय पाल, मोनी ठाकुर,विवेक,राजेश शर्मा,सिमा अत्रि के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।

News Archives

Latest News