देश की एकता एवं अखण्डता के मुख्य सूत्रधार रहे डाॅ. भीमराव अम्बेडकर-राजिन्द्र गर्ग

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

14 अप्रैल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती  बाड़ी  चैक  में मनाई गई।  जिसमें  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा डॉ. भीमराव  अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत की एकता एवं अखण्डता के मुख्य सूत्रधार रहे हैं। अंबेडकर और पटेल के दम पर ही भारत एकता के सूत्र में बंध पाया। भाजपा सरकार ने बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ का निर्माण करवाया।  उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार तथा प्रदेश की जयराम सरकार  अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें लोग बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जानते हैं, उनकी जयंती देश भर में मनाई जा रही है। उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। बाबासाहेब को संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में जाना जाता है। उन्होंने  कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के त्याग व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज के प्रति अच्छी सोच रखते हुए संविधान लिखा जिसमें हर व्यक्ति को अधिकार दिया गया। बाबा साहेब ने अपने संविधान में सबको एक समान रखा है। उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब हम उनके आदर्श को आत्मसात करते हुए बताए मार्ग पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि एकता से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है।
भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। उनके योगदान को देखते हुए हर साल उनके जन्मदिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा महिला मंडल बाड़ी चैक के लिए समान खरीदने के लिए  25 हजार रुपए देने  की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल बाड़ी  चैक के भवन की द्वितीय मंजिल के निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने घोषणा की तथा गांव बाड़ी चैक में ओवर हैड टैंक के निर्माण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष  रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री   अनुसूचित जाति मोर्चा अमर नाथ धीमान, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा धनी राम  सोंखला,  अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मान सिंह , मंडल  महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा जोगिंदर सिंह एवं मान सिंह  उपस्थित थे।

News Archives

Latest News