थी गाड़ी में बैठ कर हैरोइन पीने की तैयारी पहुंच गई POLICE 4 ARREST

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

गाड़ी में बैठ कर हैरोइन पीने की तैयारी कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 0.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल गश्त कर रही पुलिस की नजर एक गाड़ी पर पड़ी जिसके साथ एक मोटरसाइकिल भी खड़ा था। गाड़ी में कुछ युवक सवार थे और शक होने पर पुलिस उन्हें पूछने के लिए पहुंची कि वे यहां पर क्या कर रहे हैं। पुलिस को देख कर पिछली सीट पर बैठे एक युवक कुछ सामान सीट पर फैंका। पुलिस को जब शक हुआ तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि युवक यहां पर चिट्टा पीने के लिए आए थे।
मामला सोलन जिला के कसौली थाना के तहत दर्ज हुआ है। इनके पास से संरिज प्लास्टिक , बोतल का ढक्कन, लाइटरआदि सामान भी बरामद किया है। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं ASP अशोक वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम गड़खल सनावर में गश्त पर थी और इसी दौरान ITI के समीप सड़क के किनारे एक गाड़ी तथा उससे पीछे काले रंग का मोटर साईकल खड़ा पाया गया। शक होने पर पुलिस ने उन्हें चैक किया तो गाड़ी के अन्दर 4 युवक बैठे थे।  पिछली सीट पर बाईं तरफ बैठे युवक के हाथ में संरिज प्लास्टिक पुड़िया, बोतल का ढक्कन, लाइटर थे। जिसने पुलिस को देखकर यह सारा सामान सीट पर फेंक दिया । पुलिस ने युवकों से उनके नाम पते पूछे और पूछताछ की, तो युवकों ने पुलिस को बताया कि वे यहां पर हैरोइन पीने के लिए आए थे। युवकों ने अपनी पहचान अनन्या शुक्ला निवासी सोलन, अकुशं सहगल, अखिल निवासी चम्बाघाट व बंसत कुमार निवासी सोलन के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा इनका सामान चैक करने पर इनके पास से 0.60 ग्राम चिटटा, संरिज प्लास्टिक , बोतल का ढक्कन, लाइटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News