त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे मुख्यवक्ता

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन के पुलिस मैदान में 23 जून को आयोजित होने वाले भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। यह जानकारी त्रिदेव सम्मेलन के प्रभारी एवं नाहन निर्वाचन क्षेत्र के विधयाक डा.राजीव बिंदल ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सोलन के पुलिस मैदान में 23 जून को आयोजित होने वाले शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं में भारी उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम प्रभारी डा. राजीव बिंदल ने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन  में शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के 2029 बूथों त्रिदेव और 569 ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इन सभी को आई कार्ड में क्यूआर कोर्ड दिया गया है और इस कोड की जांच के लिए सम्मेलन स्थल पर 51 कम्प्यूटर स्थापित किए जा रहे हैं।

डा. बिंदल ने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस स मेलन में मुख्यवक्ता के रूप में भाग लेंगे। सम्मेलन में भाजपा के संगठन प्रभारी सौतान सिंह,पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। उ न्होंने कहा कि पूरे सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता सम्मेलन  स्थल पर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मैदान में आयोजित होने जा रहा भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। डा. बिंदल ने कहा कि इस साल होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसी दृष्टिगत हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में त्रिदेव सम्मेलन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में यह सम्मेलन हो चुके हैं जबकि हमीरपुर में 20 जून और सोलन में 23 जून को त्रिदेव सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने अच्छा काम किया है। चुनाव नजदीक आते ही सभी को सरकार से अपनी मांगें मनवाने की उ मीद रहती है। सरकार सभी की जायज मांगों को सुन रही है और उसे भी पूरा भी किया जाएगा।

News Archives

Latest News