तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके से फरार

Baddi + Doon Crime

DNN नालागढ़
बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर पीरस्थान के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा स्कूटी सवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर गंभीर हालत होने के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमृत लाल शर्मा वार्ड नंबर-1 नालागढ़ ने बताया कि वह और इसका भाई बागवाणियां में अपनी दुकान बंद करके नालागढ़ जा रहे थे। इसका भाई स्कूटी पर था और यह पीछे गाड़ी में जा रहा था। तभी पीरस्थान के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी पर सवार इसके भाई को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसके भाई को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे PGI रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान इसके भाई की मौत हो गई। इसने अपने तौर पर फरार पिकअप गाड़ी का पता करवाया जिसकी फुटेज बद्दी एरिया में देखी गई। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News