तीन माह से नहीं मिला वेतन, कामगारों ने खोला मोर्चा

Baddi + Doon Others

 

DNN बद्दी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़मारजी के 1 उद्योग में तीन माह से वेतन न मिलने के कारण गुस्साए कामगारों ने प्रदर्शन किया। हिंद मजूदर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल व राजू भारद्वाज की अगुवाई में कामगारों ने गेट पर नारेबाजी की। एचएमएस के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने बताया कि उद्योग में 50 से अधिक कामगारों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके चलते कामगारों को रोजी रोटी के लाले पड़े हैं और वहीं मकान मालिक उनको किराए के लिए परेशान कर रहे हैं। कामगारों फिरदोष, बुरहान, सन्ना, अंजुम, साहाना, नूरजहां, मनीषा, सलीम, फेजान, मरीयम, सलीक, जीसान, नाजरीन, उर्मिला देवी, नेहा, नगमा, रूमी देवी, प्रदीप, नाजिम, कासिम, लीलावती, ममता, कुनाल, विनोद ने बताया कि उद्योग में काम करने वाले 50 से अधिक कामगारों को वेतन नहीं दिया गया है। फरवरी माह से श्रमिक वेतन की राह ताक रहे हैं जबकि मई महीना खत्म होने को है लेकिन अभी तक सैलरी नहीं दी गई। उद्योग में कामगारों के साथ धक्केशाही की जाती है और श्रम कानूनों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

एचएमएस के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने बताया कि श्रम विभाग में वकायदा उद्योग की शिकायत भी की गई है। मामले की शिकायत श्रम विभाग शिमला और उद्योग मंत्री को भी भेजी जाएगी। चंदेल ने कहा कि मंहगाई के इस दौर में तीन माह से पगार न मिलने के कारण कामगार बुरी तरह से परेशान हैं। बावजूद इसके उद्योग प्रबंधन मजदूरों की मजदूरी को नहीं समझ रहा। चंदेल ने कहा कि अगर जल्द कामगारों को पगार न दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि शिकायत आई है और प्रबंधन ने कामगारों को जल्द वेतन देने की बात कही है। उधर उद्योग के एचआर नितिन का कहना है कि कामगारों को जल्द वेतन दिया जाएगा।

News Archives

Latest News