तरोन्तडा-दाबला सड़क टाइरिंग कार्य के कारण इस दिन तक रहेगी बंद

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

9 मार्च । अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण घुमारवीं मण्डल दीपक कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि तरोन्तडा-दाबला सड़क पर टाइरिंग का कार्य करने के कारण 9 मार्च से 18 मार्च तक तरोन्तडा-दाबला सड़क सभी प्रकार के वाहनों के यातायात के लिए पूर्णतया बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहनों के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग पट्टा-कसोल-मोरसिंघी-मसौर सड़क की ओर से होगा।
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News