DNN नाहन।
कालाअंब पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक ढाबे से 1 किलो 963 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम कालाअंब में गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार परएमएमजी फैक्टरी जोहड़ो के ढाबे पर छापामारी की गई, जहां से 1 किलो 963 ग्राम गांज बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी कमल कुमार निवासी ग्याली जिला अच्छा नेपाल जोकि हाल ही में नारायणगढ़ के हमीदपुर में रहता है, के ढाबे से गांज की उपरोक्त खेप बरामद की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।















