डी जिले में 2,70,000 मतदाताओं को प्रशिक्षित किया गया

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

12 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत मंडी जिले में सितंबर से अब तक करीब 2,70,000 मतदाताओं को ईवीएम/वीवीपैट मशीन में मतदान के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वहीं, जिला में करीब 24,000 नए मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं।
अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में 3 सितंबर से 60 स्वीप वैन के जरिए 1190 मतदान केंद्रों में जाकर मतदाताओं को ईवीएम/वीवीपैट मशीनों में मतदान संबंधी विविध जानकारियां दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंडी जिले में डेमोक्रेसी व जनरल अवेयरनेस वैन, एन.एस.एस., एनवाईकेएस, महिला-युवक मंडलों के माध्यम से कॉलेज, स्कूल, आईटीआई, तकनीकी शिक्षण संस्थानों आदि में अध्ययनरत नए मतदाताओं को जागरूक करना, मतदाता पहचान पत्र बनाने सहित तमाम मतदान संबंधी जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं, विविध शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों को इलेक्शन-क्विज के जरिए भी जागरूक किया जा रहा है।
अरिंदम चौधरी ने जिला वासियों से अपने मतदाता पहचान पत्रों को आधार संख्या से लिंक करने की अपील की है। इसके लिए मतदाता को अपने वोटर कार्ड को आधार संख्या से लिंक करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6बी भरकर जमा करना होता है। जबकि ऑफ लाइन सुविधा में मतदाता  नजदीकी बीएलओ के पास जाकर संबंधित फार्म भरकर जमा करा सकते हैं।
गौरतलब हो कि गत साल-2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान जिला में 76 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 85 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य तय किया है।
अरिंदम चौधरी ने मंडी जिले के सभी निर्वाचन अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक मुहिम चलाकर जन-जन को मतदान के लिए जागरूक करने को कहा है। वहीं, जिला वासियों से  अधिक-से-अधिक लाभ लेने की अपील की है।

ग्राम पंचायत  Sain में जीपीडीपी की बैठक में नोडल ऑफिसर स्वीप सह खंड विकास अधिकारी कु  प्रियंका जी ने ग्राम सभा की की बैठक में भाग लिया जिस में उपस्थित सभी स्थानीय निवासियों व पंचायत पदाधिकारियों को मतदान के प्रति जागरूक करवाया उपस्थित सभी से आग्रह किया कि वह अपने अपने बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान करवाना सुनिश्चित करें इसी के साथ इलेक्शन क्विज के संबंध में भी जानकारी प्रदान की तथा यह बताया कि इस क्विज में चुनाव आयोग द्वारा इनाम की राशि का भी की भी घोषणा की है जो इस क्विज में संबंधी प्रश्नोत्तरी के जवाब दिए जाएंगे और जो सफल होगा उसे
 उसे  ₹10000 इनाम के रूप में दिए जाएंगे मौका पर लोगों द्वारा इलेक्शन क्विज में भाग भी लिया गया
इस दौरान जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के समस्त महिला मंडल स्वयं सहायता समूह युवक मंडल व स्थानीय जनता ने भाग लिया तथा मतदान जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी प्रस्तुत की आज इस बैठक में विशेष रुप से नोडल अफसर स्वीप सह खण्ड विकास अधिकारी कुमारी प्रियंका जी ने चुनाव के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया l
इस अवसर पर नोडल ऑफिसर स्वीप कुमारी प्रियंका के साथ श्री राजेंद्र सिंह सहायक नोडल ऑफीसर स्वीप पंचायत प्रधान श्रीमती सुनीता कश्यप पंचायत सचिव श्री राकेश कुमार व इनके साथ उप प्रधान व समस्त पंचायत के सदस्य गण भी मौजूद रहे l

News Archives

Latest News