DNN बद्दी (आदित्य)
06 मई एसपी कार्यालय बद्दी में डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह की अध्यक्षता बद्दी और बरोटीवाल क्षेत्र की निजी रिहाशी कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई । जिसमें बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस 1-2, फेस 3, ओमेक्स, अमरावती अपार्टमेंट्स,मंधाला हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी के पदाधिकारिय मौजूद रहे डीएसपी नवदीप सिंह ने आए हुए ।सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में जाना और उन समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही सभी के सुझाव भी लिए गए जिनमें सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध काम, अतिक्रमण, नाजायज पार्किंग,रेहड़ी फेरी जैसी अन्य परेशानियों के बारे में डीएसपी को अवगत कराया और उन पर अंकुश लगाने की मांग की जिससे साई रोड व चक्का रोड पर हो रहे नाजायज अतिक्रमण को रोका जा सके और आने जाने वाले लोगों को जाम जैसी समस्या से न जूझना पड़े आज की मीटिंग में बरोटीवाला के मंधाला गांव में स्तिथ हिमुडा कॉलोनी में बाहरी राज्यों के युवाओं द्वारा माहौल खराब करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए डीएसपी से कहा गया है और जल्द ही सख्त कदम उठाने की मांग उठाई है। बैठक के बाद डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने कहा कि आज की मीटिंग में सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा जो सुझाव और शिकायते दी गई है। उन पर जल्द करवाई की जाएगी। वही बरोटीवाला के मंधला हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को आ रही समस्या को लेकर बरोटीवाला थाने के एसएचओ को करवाई करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे ओर वे खुद भी इनपर नजर रखेंगे।















