डीएनएन बददी
सोलन जिला के बददी में शिव सेना पंजाब के सहयोग से पुलिस ने पशु तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। बद्दी में पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा गया। इसमें 14 भैसों व 11 कटड़ों को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पशुओं को केंटर में रस्सियों से बांध कर ठूस ठूस कर भरा था, ये पशुओं को मंडी से तस्करी कर यू.पी. ले जाया जा रहा था।
शिव सेना पंजाब के जिला अध्यक्ष मुकेश लक्की ने बताया की उन्हें पंजाब से आई सूचना के बाद शिव सेना ने नालागढ़ में नाका लगाया था, ओर नाका तोड़कर भागे केंटर का शिव सैनिकों ने बद्दी तक कैंटर का पीछा किया और उसे रोक लिया। सूचना एस.पी. गौरव सिंह को दी गई और तुरंन्त मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने केंटर को कब्जे में ले लिया है। डी.एस.पी. बद्दी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने देर रात पशु से भरा केंटर पकड़ा है जिसमे 14 भैसें ओर 11 कटड़े भरे हुए थे। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक व उसके साथी ने बताया कि वे यह पशु को बिलासपुर के घुमारवीं से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।
watch video















