ट्रक के टायर की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत

Baddi + Doon Crime
Dnewsnetwork
बददी क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। यहां पर पुलिस लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक तो कर रही है,  लेकिन बावजूद इसके यहां पर सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला मलपुर में सामने आया है। यहां पर एक ट्रक की चपेट में आने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार ऋषि कुमार निवासी कन्नौज व उसकी पत्नी सुनीता सड़क पर गिर गए, जिस कारण सुनीता ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई । जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में ट्रक चालक बिहारी लाल ऊना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News