DNN बद्दी
18 सितंबर सोलन ज़िला के बद्दी एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई यह हादसा भुड्ड के पास हुआ। जहां पर तेज रफ्तारी में टैम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता देश राज पुत्र नथु निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर हरायपुर जा रहा था तो टैम्पो यूनियन के पास पहुंचते ही बद्दी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक टैम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों घायल हो गए। हादसे में उसकी पत्नी भारती को गंभीर चोटें आईं, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने भारती को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैम्पो चालक मौके से टैम्पो को भगा ले गया था। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।















