टांडा रेंज में 19 से 22 जनवरी होगा फायरिंग अभ्यास

Kangra Others
DNN धर्मशाला, 17 जनवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 19 से 22 जनवरी तक प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी व साथ लगते क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

News Archives