सोलन पुलिस ने 3 महीने के बाद चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 16 जनवरी

सोलन पुलिस ने चोरी के मामले में करीब 3 महीनें बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तसवीर सिंह सुपरवाईजर यूनीप्रो कंपनी ने थाना धर्मपुर में गत वर्ष अक्तूबर में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया था कि मुकेश कुमार ने इसे बताया कि गाँव कोटला में इनके पाईपों के स्टोर से पाईपों को गाड़ी में लोड करने की आवाजें आ रही है । जिसपर इसने मुकेश कुमार को मौके पर जाकर चैक करने के लिए कहा तो मुकेश ने फोन करके इसे बताया कि एक ट्रक में कुछ लोग पाईपें लोड़ कर रहे हैं, जो इसे (मुकेश को) देखकर ट्रक को मौका से कुमारहट्टी की तरफ भगाकर ले गए हैं । जिस पर यह अपनी गाड़ी में सुल्तानपुर की तरफ गया तो गांव लौहांजी के पास सामने से आ रहे ट्रक को इसने रोका तो ट्रक में बैठे लोग इसे देखते ही भाग गए । इस ट्रक में स्टोर से चुराई गई इनकी कम्पनी की कुल 255 लोहा पाईपें लदी हुई पाई गई थी। जिस पर थाना धर्मपुर में चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इस अभियोग में एक आरोपी तारा चन्द निवासी जिला मण्डी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है । जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नम्बरों की काल डिटेल के विश्लेषण के आधार पर अब एक अन्य आरोपी मुश्ताक मोहम्मद उर्फ सोनी निवासी ओच्छघाट को गिरफ्तार किया गया है । मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News