झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रयासरत -जे0आर0 कटवाल

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

2 मई। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के कल्याण हेतु कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं, जिनका लोगों को लाभ उठा कर अपनी आर्थिक को मजबूत करना चाहिए। यह बात आज झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने ग्राम पंचायत मलराओं  के गांव नेरी ,कुटली ,भेहडू ,मलरांओं  घाट , बोहड़वीं ,जोहड़ कालसा  में  महासम्पर्क अभियान पदयात्रा के दौरान लोगों की     जनसमस्याओं सुनने के बाद कही। इस अवसर पर  उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया  तथा कुछ समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने के हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के आदेश  निर्देश
उन्होंने कहा कि झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के प्रयास किये जा रहे है ताकि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार पर ही मिल सके। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मलराओं में बिभिन्न विकास कार्यों के लिए 36 लाख 69 हजार 312 रु स्वीकृत करवाये है । उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलराओं में दो कमरों का निर्माण के लिए 6 लाख रुपये स्वीकृत करवाये , उठाऊ पेयजल योजना  मरोतन, बेला बोहड़वीं की मुरम्मत के लिए  50 हजार  रुपये,  ग्राम पंचायत  मलराओं में हैण्डपम्प स्थापित करने के लिए  एक लाख 25 हजार रुपये व्यय किए गए ,  मलरांओं  से बोटघाट के लिए सम्पर्क सड़क के  निर्माण पर 2 लाख 80 रुपये , राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास  पुली  निर्माण के लिए 2  लाख रुपये  व्यय किए गए। इसी प्रकार  गलू से भेहडू सम्पर्क सड़क पर एक लाख 50 हजार रुपये , शिव राम के घर से विजय राम की दुकान  तक सम्पर्क सड़क  के लिए एक लाख 50 हजार रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि महिला मण्डल भवन  मलरांओं की  कार्यपूर्ति हेतु एक लाख रुपये स्वीकृत करवाये , स्वास्थ्य उपकेन्द्र मलराओं की  मुरम्मत के लिए 4 लाख रुपये  खर्च किए गए  , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलराओं परीक्षा भवन के लिए 8 लाख 99 हजार 312 रुपये स्वीकृत करवाये ।   मनसा राम के घर से जोहड़ कालसां लिंक रोड़ की मुरम्मत  के लिए एक लाख 70  हजार रुपये , गुग्गा मन्दिर तक सम्पर्क  सड़क की मुरम्मत के लिए एक लाख 25 हजार  रुपये , लिंक रोड़  गांव नेरी सुरक्षा दीवार के निर्माण पर 50 हजार रुपये ,  लिंक रोड़ की मुरम्मत जोहड़ कालसां से देव राज के घर तक 35 हजार रु स्वीकृत करवाये । .  महिला मंडल बोहडवी ,मलराओं को 70 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई ।
श्री कटवाल ने बताया कि पिछड़ा क्षेत्र कोटधार इलाके की पेयजल समस्या को हल करने के लिए 55 करोड़ रुपये की कुटवांगड पेयजल योजना स्वीकृत की गयी है  तथा इस परियोजना के तहत गोविंद सागर झील से प्रतिदिन 80 लाख लीटर  पेयजल कोटधार क्षेत्र तथा झण्डूता विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी वितरित किया जाएगा। इस पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उन्हानें इस क्षेत्र में  सड़कों में किये जा रहे विकास कार्यों पर जानकारी देते हुए बताया की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को यातायात के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए गंगलोह से मलराओं तक की 18 किलोमीटर   सड़क की अपग्रेडेशन हेतु 9 करोड़ 65 लाख रुपये व्यय किए गए ।  धनी से चोंता सड़क  का 4 करोड़ 60 लाख रुपये  से निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इसका  निर्माण कार्य 70 प्रतिशत  पूर्ण कर लिया गया है, इसी प्रकार 9 करोड़ रु से थेह से बुहाड सड़क का  अपग्रेडेशन  किया जा रहा है तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  मलराओं के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रु स्वीकृत करवाए । इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा ।
इस अवसर पर  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष मन्हास  ,  ग्राम पंचायत प्रधान ओंकार चन्देल , उपप्रधान बालकृष्ण , ग्राम पंचायत उपप्रधान राकेश चन्देल , मंडल उपाध्यक्ष वीना चन्देल  एस डी ओ जल शक्ति जगदीश शर्मा , एस डी ओ विधुत नंद लाल  , बार्ड सदस्य लत्ता देवी ,  सुखदेव , जोगिंदर सिंह , भाजयुमो से अमन भड़ोल  ,ग्राम केंद्र अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष  सहित सभी  विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

Latest News