DNN नाहन
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में हत्यारोपी सजायाफ्ता कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हत्या आरोपी अर्जुन बहादुर नाहन जेल में सजा काट रहा था। आरोपी ने शुक्रवार सुबह बैरक में चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में जेल प्रबंधन में ने कैदी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी का मेडिकल कॉलेज में ही पोस्टमार्टम करवाया गया। कैदी के आत्महत्या किए जाने के बाद प्रबंधन में हड़कम्प मच गया और डीजीपी जेल सोमेश गोयल का नाहन दौरा भी रद्द कर दिया गया। अर्जुन बहादुर वर्ष 2006 से जेल में था और हत्या के एक मामले में उसे उम्र कैद की सजा हुई थी।


















