जिला में कंपनी के प्रदूषण से तंग आकर लोगों ने लगाया गेट पर ताला

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others Solan
DNN बरोटीवाला/चड्ढा
28 अगस्त। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के कुल्हाड़ीवाला स्थित एक पेपर मिल के प्रदूषण से परेशान हो कर गांव की महिलाओं ने कंपनी गेट पर ताला लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की राख से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कंपनी का दूषित पानी कंपनी के आगे जमा होने से उनके पशु इस पानी को पीकर बीमार हो रहे है। कंपनी के दूषित पानी की गंदी बदबू से लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। वही दूसरी और ग्रामीणों की ओर से ताला लगने के बाद कंपनी संचालकों ने फैक्टरी को बंद कर दिया है।
शनिवार  को मधाला पंचायत के वार्ड पंच सुमन देवी, लीला देवी, पूनम, किरण, गुरमीत, गोमा देवी, गुरप्रीत कौर, गुरदेव, अशोक  कुमार, महीपाल, कपूर चंद व निर्मल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कंपनी के  गेट पर ताला लगा दिया है। और कुछ माह पहले भी महिला इस फैक्टरी को बंद करने के लिए आई थी लेकिन उस समय कंपनी संचालक ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। महिलाओं ने बताया कि पिछले दस साल से लोग इस कंपनी के प्रदूषण से दुखी है। कंपनी संचालक को कई बार इसे कम करने को कहा गया लेकिन न तो दूषित पानी आना बंद हुआ न ही राख आनी कम हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम नालागढ को दे दी है। वहीं ग्रामीणो का कहना है की कंपनी के संचालक सुनील गर्ग व दीपक गर्ग से उन्होंने जब बात की तो उन्होंने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए तथा दो दिन के बाद लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

News Archives

Latest News