जिला में अब तक 14134 लोग अभी तक पा चुके कोरोना से निजात

Bilaspur Himachal News

DNN बिलासपुर

2 नवम्बर:- उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला से अब तक 318914 लोगों के कोविड-19 सैंपल लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 304489 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 14395 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 60 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है और 14134 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 513052 लोग कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 57288 लोगों को पहली डोज तथा 50015 लोगों को दूसरी व 45 से 59 वर्ष तक के 78256 लोगों को पहली डोज व 80818 लोंगो को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के 151222 लोगों को पहली डोज व 95453 लोगों को दूसरी डोज को लगाई जा चुकी है।

Latest News