जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए विभागों से मांगा डाटा

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

20 जुलाई। जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए समस्त विभागों को वित वर्ष 2023-2024 हेतु कार्य योजना एवं इससे संबंधित आकडें उपलबध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत वीरवार को जिला पंचायत विकास योजना की बैठक एवं वार्षिक योजना तैयार करने हेतु कार्यशाला जिला परिषद हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रमेश सिंह बराड ने की।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्यों, अध्यक्ष पंचायत समिति व विभिन्न लाईन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं उपायुक्त श्री सौरभ जस्सल ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज की। सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी श्रीमति नीलम कटोच ने बताया की बैठक का उदेश्य सभी लाईन विभागो द्वारा लागू योजनाओं के समन्वय से जिला परिषद की समग्र वार्षिक योजना तैयार करना है।
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग द्वारा अपनी योजनाओ से सम्बंधित जानकारी सांझा की गई तथा इन्हें पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू 9 संकल्प के अनुसार भी प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में जिला परिषद सदस्यों ने अपनी शंकाओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा व अधिकरियों द्वारा मौके पर इनका निराकरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में उपस्थित अंत में सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी श्रीमति नीलम कटोच द्वारा सभी उपस्थित जिला परिषद सदस्यों, अध्यक्ष पंचायत समिति व विभिन्न लाईन विभागों के अधिकारियों का जिला पंचायत विकास योजना की कार्यशाला मेे भाग लेने पर धन्यवाद करते हुए बैठक को समाप्त किया।

News Archives

Latest News