जल सग्रहण, आपदा प्रबंधन, रैड क्रास तथा स्वच्छता पर आॅनलाइन कार्यशाला आयोजित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

6 मई:  उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में आज पर्यावरण, जल सग्रहण, आपदा प्रबंधन, रैड क्रास तथा खेल खेल में स्वच्छता का पाठ आदि विषयों पर एक आॅनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई।
बैठक में जिला के 109 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य तथा 53 उच्च पाठशाला के मुख्याध्यपक व बच्चो ने भाग लिया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूलो मे स्वच्छता के लिए एक प्रभावशाली तत्र तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि अध्यापक बच्चो से पानी को बचाने, स्वच्छता को अपनाने, वर्षा जल संग्रहण करने, सडक सुरक्षा, वनों को आग से बचाने जैसे सामाजिक विषयों पर बातचीत करें ताकि बच्चोें में इन विषयों पर जागरूकता बढाई जा सके तथा वे  इसे व्यावहार में अपनाए।
उन्होने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को जिला में एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें सभी निर्वाचित प्रतिनिधि, पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य, पार्षणगण, व्यापारमंडल बीडीओ तथा अन्य हितधाराकों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अध्यापक बच्चों को खेल खेल में स्वच्छता के पाठ के माध्यम से ठोस कचरा प्रबन्धन के बारे में जागरूक करें।
उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे स्कूलों में प्रतिसपर्धा करवाये तथा स्वच्छता में अच्छा काम करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को 15 अगस्त 2022 को सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने पर्यावरण नियमों तथा जंगल की आग आदि विषयों पर जानकारी देते हुए बताया कि वायोमास वेस्ट को जलाने पर पांच हजार रूपय तथा वल्क वेस्ट को जलाने पर 25 हजार तक जुर्माना लगाया जा सकता है। कार्यशाला में 14 से 17 वर्ष के स्कूली बच्चों में जूनियर रैड क्रास की सदस्यता बढाने के बारे भी जानकारी प्रदान करें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाइट राकेश पाठक, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सतीश शर्मा, प्रदूषण नियन्त्रण वार्ड के अतुल परमार, परिविक्षाधीन अधिकारी ओशीन शर्मा तथा उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजकुमार, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुलभुषण एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, अध्यापक व बच्चे आॅनलाइन उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News