डीएनएन चौपाल
चौपाल युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक घोटाले और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार में रैली निकालकर लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ भी काफी झड़प हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर, महासचिव विनोद जिंटा, सचिव नरेश दास्टा, सचिव निशांत ठाकुर लोकसभा अध्यक्ष संजय ठाकुर, महासचिव दिनेश चौहान और विधानसभा अध्यक्ष दिनेश राणा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा की किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से पहले बेरोजगारी कम करने, महंगाई कम करने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की बातें कही थी। आज स्थिति उससे बिल्कुल विपरीत है।















