चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

Crime Kangra

 

DNN धर्मशाला
डामटाल पुलिस ने एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने छन्नी बेली गांव में महिला को 2.56 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंदौरा संदीप पठानिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डमटाल चौकी प्रभारी एसआइ अजीत सिंह के नेतृत्व में छन्नी बेली में दबिश दी। इस दौरान महिला घर से निकलकर गली की ओर आई और पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा गई। पकड़कर पुलिस टीम ने जब तलाशी ली तो 2.56 ग्राम हेरोइन बरामद की। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

 

News Archives

Latest News