चलती कार पर गिरा पेड़, चकनाचूर बाल बाल बचे

Crime Solan

 

DNN कुमारहट्टी
नेशनल हाईवे कालका -शिमला पर कुमारहट्टी के नजदीक एक चलती कार पर पेड़ गिर गया। घटना के समय कार में 4 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कार में सवार लोगों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गनीमत ये रही की इस घटना में कार में ावार लोगों को हल्की चोटें आई और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गौर रहे कि इन दिनों फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है। इसलिए इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। पुलिस के अनुसार कार में जीरकपुर के मदन संधू अपनेपरिवार सहित सवार थे। जोकि बाल बाल बच गए।

 

News Archives

Latest News