चक्की मोड़ के पास नेशनल हाईवे वाहनों के लिए खुला

Himachal News Others Solan
DNN सोलन

चंडीगढ़ शिमला हाईवे चक्की मोड़ के पास करीब 1 सप्ताह बाद मंगलवार को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जल्द ही जहां पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। मंगलवार को करीब 12 बजे इस मार्ग से वाहनों को आने जाने की इजाजत दे दी गई है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे द्वारा यहां पर मार्ग का कार्य पूरा करने के बाद फिलहाल इसे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है और अभी भी मौके पर कार्य चला हुआ है और जल्द ही यहां से बड़े वाहन भी गुजर पाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी छोटे वाहनों की आवाजाही यहां से हो सकेगी।

Latest News