DNN परवाणू (सोलन)
27 मार्च। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर चक्कीमोड़ के समीप वाहन चालक ने खड़ी गाडी पर टक्कर मार दी। इस कारण तीन लोगों को चोटें आई है जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की गई। 

जानकारी के अनुसार निशांत गुप्ता मेरठ उत्तरप्रदेश ने परवाणू थाना में ब्यान पर दर्ज करवाया है कि यह अपनी फैमली के साथ 21 मार्च को यूके-04क्यू-2894 में शिमला घूमने के लिए आए थे। शिमला घूमने के बाद यह मंगलवार देर शाम वापिस अपने घर जा रहे थे कि कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर चक्कीमोड़ के समीप आराम करने के लिए रुके तो धर्मपुर से परवाणू की ओर आ रही गाडी पीबी-65एक्स- 3905 ने इसकी खड़ी गाडी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होने से इसे व इसकी पत्नी सहित इसकी भांजी को चोटें लगी। इन सभी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत इन्हें गवर्नमेंट मैडीकल कालेज सैक्टर 32 चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है। उधर, बताया जा रहा है कि टक्कर होने के बाद व्यक्ति अपनी गाड़ी को मौका से भाग कर ले गया।

इसकी पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















