rashifal

कर्क से सिंह में जाते हुए चंद्रमा बना रहें इन राशियों में धन वृद्धि योग

Arki Baddi Baddi + Doon Bilaspur Chamba DNN Hamirpur Himachal News Kangra Kasauli Kinnaur Kullu Lahaul and Spiti Mandi Nalagarh Others Shimla Sirmaur Solan Una Uttarakhand

  राशिफल

25 मार्च, गुरुवार। आज चंद्रमा का संचार देर रात कर्क के उपरांत सिंह राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह गोचर मिथुन राशि के लिए बेहद लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। मेष राशि के लिए भी आज का दिन कई मायने में लाभप्रद होने जा रहा है। अन्य सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से जानने के लिए देखिए आज का राशिफल…..

मेष
आज परिस्थिति पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। पारिवारिक वातावरण शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। भाग्य साथ देगा और आर्थिक कष्ट से आपको मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान पक्ष की उन्नति से मन आनंदित होगा। व्यापार में किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। आकस्मिक कार्य पड़ने पर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ सकता है। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ:

परिवार में आज शुभ कार्यों के आयोजन की चर्चा चलेगी। भाई-बहनों के सहयोग से सभी कार्य धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे लेकिन इसमें कोई विघ्न भी आ सकता है। आवश्यक कार्य आज पहले करें कल के चक्कर मे अधूरे रह जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य करते समय सावधानी बरतें गुप्त शत्रु कोई गड़बड़ कर सकते हैं। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे लेकिन अपनी जेब का भी ध्यान रखें। सायंकाल में अचानक लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन:
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। ऑफिस में आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान हो जाएंगे और सहकर्मियों से सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बना पाएंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी। मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे, परिजन आपकी इसी आदत से परेशान होंगे। व्यापार में नए सौदों की वजह से प्रगति होगी और इसे स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होगा।

कर्क:
कानूनी मामलों से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही आर्थिक समस्या खत्म होगी और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बैठाने में असफल हो सकते हैं, एक काम करने के चक्कर में किसी अन्य काम के बिगड़ने का डर सताता रहेगा। भाई-बंधुओं की मदद के लिए आगे आएंगे। निवेश के लिए समय शुभ नहीं है।

सिंह:
आज आपको कार्य व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र से भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की बातों पर विचार-विमर्श करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा और अपने काम पर ध्यान देना पड़ेगा। परिवार में प्रेम तथा उत्साह बना रहेगा।

कन्या:

सुबह से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ सकती है लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा लेकिन भविष्य में लाभ प्राप्ति के लिए अधिकारी वर्ग से बनाकर रहें। नए बिजनस को लेकर उत्साह में रहेंगे। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नारजगी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी हो सकते हैं। फिजूल खर्च से बचें। दोपहर बाद सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधी आपको परेशान करने के लिए आगे आएंगे लेकिन आप अपने साहस और बुद्धिमानी से सभी को पराजित कर देंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अच्छा समाचार मिलेगा। लव लाइफ में मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक:

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा और काम की आपाधापी में शरीर की अवहेलना करेंगे लेकिन परिणाम अनुकूल मिलने से सभी परेशानियां भुला देंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यों के लिए आज का दिन उपयुक्त है। किसी बड़े अधिकारी की मदद से पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा।

धनु:
आज आपको नए संपर्क से लाभ मिलेगा लेकिन आलस्य से बचें अन्यथा परिस्थिती प्रतिकूल होने लगेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी अपना कार्य भार आपके ऊपर डालने की कोशिश करेंगे, इस वजह से दिनचर्या में तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ सुख अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा, भाई-बंधुओं से प्रेमपूर्ण व्यवहार प्राप्त होगा। सायंकाल में मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर:
ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक रहेगा, इसलिए किसी भी कार्य मे ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा और शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं, अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका बन सकती है।।

कुंभ:

सरकारी अधिकारियों के सहयोग से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय आरंभ का निर्णय आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना बनाएंगे। बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता आज बढ़ी रहेगी लेकिन अन्य लोगों की बात भी सुनेंगे तो आगे चलकर लाभ होगा। घरेलू वातावरण मध्यान्ह तक ठीक रहेगा, इसके बाद जीवनसाथी के साथ किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है।

मीन:
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आपकी कार्यशैली में सुधार लाएगा और लाभ की स्थितियां उत्पन्न करेगा। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन होने की आशंका बन रही है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से पहले सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लें। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और भविष्य की रणनीति पर कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *