चंबा में भीषण अग्निकांड : 3 मासूम बच्चों सहित 4 जिंदा जले

Chamba Crime Others

DNN चंबा।

जिला चंबा में एक भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 4 लोग जिंदा जल गए हैं। जबकि एक महिला घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक चंबा के तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोट गांव में यह हादसा पेश आया। आधी रात को घर में अचानक आग भड़क गई। इस भयंकर अग्निकांड में परिवार के 4 सदस्‍यों की मौत हो गई, जिसमें इनमें पिता के अलावा 3 बच्‍चे भी शामिल है। डेढ़ साल, चार व छह साल के बच्‍चे की मौत हो गई है। महिला घायल है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है.
पुलिस कंट्रोल रूम चंबा से मिली जानकारी के अनुसार अग्निकांड में 26 वर्षीय मोहम्मद रफी सहित उसके बच्चे 8 वर्षीय जैतून, 4 वर्षीयर समीर व 2 वर्षीय जुलेखा की जलकर मौत हो गई है। इसके अलावा थुना पत्‍नी मोहम्मद रफी घायल है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे की जांच की जा रही है। चंबा पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हादसे की पुष्टि की गई है।

News Archives

Latest News