DNN सोलन
सोलन में 23 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने घर में ही चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के बाहर बैठे उसके ससुर व अन्य परिवार वालों को जैसे इसकी भनक लगी वे तुरंत उसको क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जांच में पाया है कि 23 वर्षीय रोशनी अपने पति से घर जाने की जिद कर रही थी। सोमवार सुबह जब उसका पति अपने काम पर गया और सास-ससुर धूप सेक रहे थे। इस दौरान उसने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाया और उस पर लटक गई। सास ससुर को जब काफी देर तक रोशनी नहीं दिखी तो उन्हें शक हुआ और वह कमरे की ओर गए। दरवाजा तोड़कर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना सोलन सनी साइड क्षेत्र में घटित हुई। रोशनी यहां पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ ढरेनुमा मकान में रहती थी।















