घर में घुसकर युवक ने नाबालिग से की ये घिनोनी हरकत, पुलिस ने धरा आरोपी

Bilaspur Crime

DNN बिलासपुर

जिला बिलासपुर (Bilaspur) में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफतार कर लिया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
नाबालिग पीड़िता ने बिलासपुर महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में कुछ महीने पहले जब उसे माता-पिता घर पर नहीं थे, तो आरोपी युवक उसे घर में आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इसके बाद भी आरोपी ने दो-तीन मर्तबा उसके साथ जोर जबरदस्ती की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर राज कुमार ने करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

News Archives

Latest News