गहरी खाई में गिरी कार, एक घायल

Himachal News Others Solan

DNN पांवटा साहिब

30 अगस्त। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत एक सड़क हादसे (Accident) में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल(Hospital) पहुंचाया गया है। सतौन-श्री रेणुका जी सड़क मार्ग पर चांदनी क्षेत्र के समीप एक कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जिसका नाम संजीव शर्मा है और नाहन का रहना वाला है, श्री रेणुका जी से सतौन के तरफ आ रहा था। इसी बीच चांदनी के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर घायल को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए ददाहू अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति जेबीटी अध्यापक बताया जा रहा है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Latest News