खड़ी गाडी को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रक चालक की मौत

Himachal News Lahaul and Spiti Others

DNN केलांग

31 अगस्त। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में सोमवार रात को केलांग की तरफ से मनाली जा रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक कार सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद गोभी के खेत में जा गिरा। जबकि कार पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल भेज दिया है।  एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मृतक की पहचान ट्रक चालक विनोद के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा

Latest News