खड्ड कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने किया कार्यक्रम का आयोजन

Himachal News Others Una
DNN ऊना
8 मार्च।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय खड्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत समिति सदस्य हरोली मीना कुमारी मुख्यतिथि रही।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं पुरुषों से पीछे हों। महिलाएं राष्ट्र निर्माण का मुख्य स्तंभ हैं और आज के युग में जिस तरह से महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं उससे प्रमाणित होता है कि देश उन्नति की राह पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें  नवजोत प्रथम, मधु द्वितीय तथा रजनी बाला तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र डॉ. लाल सिंह सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहे।

Latest News