क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 1 अक्टूबर को धर्मशाला में

Himachal News Kangra Others
DNN धर्मशाला
23 सितम्बर: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार ने सूचित किया है कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक पुनः 01 अक्तूबर, 2022 सुबह 10 बजे को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त जिन प्रार्थियों, वाहन स्वामियों द्वारा रूट परमिट को ट्रांसफर करने व नए 18 सीटर बसों प्रकाशित रूटों के परमिट हेतु आवेदन किया है, वे स्वयं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की इस बैठक में उपस्थित हो सकते हैं  ताकि आवेदनों पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा निर्णय लिया जा सकें।

News Archives

Latest News