DNN सोलन
20 मई चड़ोग और धरमाणा के ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चड़ोग और धरमाणा में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक “मदारी की सभा“ तथा समूह गीत “क्षितिज की ओर हिमाचल, चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल“ के द्वारा गृहिणी सुविधा योजना, हिम केयर योजना, सहारा योजना तथा मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, मुख्यमंत्री बाल उद्धार योजना, सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं लोगों को सूखे वह गीले कूड़े का सही से निष्पादन करने की सलाह भी दी, तथा युवाओं को नशे तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में लगाने का आहवान किया।
दल प्रभारी हेमंत कुमार, मंच संचालक चंद्रेश शर्मा, गायक दिग्विजय, जय सिंह कश्यप, यशपाल, रीता ठाकुर, ढोलक वादक इंद्र सिंह राणा, हारमोनियम वादक विकी नृत्यांगना पिंकी ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चड़ोग प्रधान राम प्यारा, उप प्रधान वीर सिंह, ग्राम पंचायत धरमाणा प्रधान राम चंद, उप प्रधान देवी सिंह, वार्ड सदस्य सीता देवी, खीला राम, श्याम लाल, कमला देवी, पुष्पा देवी, वार्ड सदस्य चड़ोग निर्मला देवी, राम सिंह, सुषमा देवी, रीता देवी, मनसा राम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।















