क्रिकेट के बाद फुटबाल पर मैच फिक्सिंग का साया

Himachal News

DNN नई दिल्ली

21 नवम्बर क्रिकेट के बाद फुटबाल पर फिक्सिंग का साया पड़ गया है। भारत में क्लब फुटबॉल में फिक्सिंग के आरोपों की CBI जांच शुरू हो गई है। CBI टीम ने हाल ही में दिल्ली के द्वारका ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) जाकर अधिकारियों से पूछताछ की थी। फेडरेशन से क्लबों और उनके इन्वेस्टमेंट की जानकारी मांगी गई है। भारत में फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी AIFF है। इस फिक्सिंग केस में सिंगापुर के मैच फिक्सर का नाम भी सामने आ रहा है। सीबीआई के सूत्रों ने आएक न्यूज एजेंसी को बताया कि पांच फुटबॉल क्लबों ने कथित रूप से भारी मात्रा में अवैध धन प्राप्त किया है और कुछ अंतरराष्ट्रीय फिक्सरों की भूमिका भी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई के आला अधिकारियों की एक टीम एआईएफएफ कार्यालय मुख्यालय भी गई और कर्मचारियों से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया, हमने पांच फुटबॉल क्लबों के बारे में आंकड़े मांगे हैं। वे हमारे रडार पर हैं। इन क्लबों में किए गए निवेश की जांच की जा रही है। हम मैच फिक्सिंग मामले की भी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने या नहीं करने का फैसला करने के लिए कानूनी राय लेंगे। इस बीच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा कि मैच फिक्सिंग को लेकर उनकी जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ जांच एजेंसी को पूरा सहयोग देगा।

News Archives

Latest News