DNN सोलन ब्यूरो
17 अक्तूबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस जे मामलें थम नहीं रहे है। शनिवार को जिला सोलन में जांचे गए कुल 201 सैम्पलों में से 21 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव आए है, जबकि 180 सैम्पल जांच के दौरान नेगेटिव आए है। इनकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में 114 सैम्पलों की जांच की गई है। इन सैम्पलों में 16 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 98 सैम्पल नेगेटिव आए है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ट्रुनेट के माध्यम से भी एक सैम्पल की जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जिला में 86 सैम्पल जांचे गए है। इनमे 05 सैम्पल पॉजिटिव व 81 सैम्पलों की रिपोर्ट नेवेटिव आई है। इन 86 सैम्पलों में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 34 सैम्पल, नालागढ़ में 10 सैम्पल, सीएच बद्दी में 03, सीएचसी रामशहर 02, ईएसआई अस्पताल परवाणू 05, एमएमयू अस्पताल 31, सीएच अर्की में 01 सैम्पल की जांच की गई हैं। इनमे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 04 व एमएमयू अस्पताल में 01 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव आया है।
जिला में शनिवार को संक्रमित हुए 21 केस में 12 पुरुष व 09 महिलाएं है। इनमे सोलन से 09, बद्दी 07, परवाणू 01, एमएमयू 02, अर्की में 02 मामले है। मामलों में आईएलआई 03, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 09, एसएआरआई 02 व फ्लू केटेगिरी का 01 है।















