DNN सोलन
सोलन कुमारहट्टी रोड पर एक कैंटर के खाई में गिर जाने के कारण चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से चालक को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे यह घटना घटी। शुरुआती जांच में पता चला है कि कैंटरे चंडीगढ़ से सोलन की ओर आ रहा था कि रास्ते में अचानक ही ये खाई में गिर गया। पुलिस ने जनता के सहयोग से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद चालक हेमराज निवासी राजगढ़ को सड़क तक पहुंचाने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
WATCH VIDEO