केबिनेट मंत्री बनने के उपरांत ऊना पधारने पर अनुराग ठाकुर का होगा भव्य स्वागतरू सतपाल सत्ती

Himachal News Others Una
DNN ऊना
19 अगस्त। केन्द्र सरकार में केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला ऊना में पधारने पर अनुराग ठाकुर का 23 अगस्त को यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के स्वागत में आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी तथा सर्वप्रथम ऊना विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार लोअर अरनियाला में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके उपरांत ऊना के पुराना बस अड्डा में भी नागरिक अभिनन्दन समारोह में स्थानीय जनता द्वारा स्वागत किया जाएगा।
सतपाल सत्ती ने स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर आज स्थानीय निकायों के पार्षदों, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ एक बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र के लिए यह अति हर्ष का विषय है कि यहां से सम्बन्धित दो नेता केन्द्र की सरकार में बड़े पद पर आसीन हैं। एक ओर जहां सांसद अनुराग ठाकुर को भारत सरकार में केबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है वहीं दूसरी ओर इसी संसदीय क्षेत्र से सम्बन्धित जेपी नड्डा भाजपा पार्टी  अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों पद प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

News Archives

Latest News