DNN ऊना
17 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर बुधवार 18 अगस्त प्रातः 11 बजे ऊना में ऋष्भ पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन करनें के उपरांत बसाल में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीरेन्द्र कंवर इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के डेरा बाबा रुदरु उपमंडल स्थित बसाल का शिलान्यास करेंगे और दोपहर 2 बजे राजकीय उच्च विद्यालय लोअर बसाल से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

उन्होंने बताया कि वीरेन्द्र कंवर 19 अगस्त को प्रातः 11 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घलूं मंे स्टेज के निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सिंहाणां में चमुखा मंदिर के समीप पंचवटी वाटिका और रावमापा जटेहड़ी में भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत सिहाणां और चमियाड़ी गांवों के लिए संपर्क मार्गों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री इसके पश्चात ग्राम पंचायत चमियाड़ी के तहत गांव रछोह में पंचवटी वाटिका के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।














