किन्नर कैलाश यात्रा में श्रद्धालु की मौत, यात्रा स्थगित

Crime Shimla

 

DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय निवासी मुजफरपुर की तौर पर हुई है। मौत का कारण हाईपोथर्मिया बताया जा रहा है। इसकी के साथ जिला प्रशासन ने यात्रा को स्थगित कर दिया है। यह यात्रा 2 से 11 अगस्त के बीच प्रशासन द्वारा अधिकारिक तौर शुरू की गई थी, परन्तु बारिश के कारण ठंड होने के चलते प्रशासन को यात्रा रोकनी पड़ी। यात्रा में 100 से अधिक श्रद्धालु अभी भी अभी भी फंसे हुए है। श्रदालुओं को सेना, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।
गौर रहे कि किन्नौर जिला मुख्यालय के समीप पोवारी से पैदल चढ़ाई चढ़कर किन्नर कैलाश की पैदल यात्रा शुरू होती है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के ठीक सामने से होकर गुजरते हैं। किन्नर कैलाश की ऊंचाई 19850 फीट है। खड़ी चढ़ाई होने के कारण यहां पहुंचना काफी कठिन होता है। प्रशासन ने 2 से 11 अगस्त तक के लिए आधिकारिक तौर से यात्रा आरंभ की थी। अब उन्होंने खराब मौसम की स्थिति में किसी भी समय यात्रा रोकने की चेतावनी दी थी।

News Archives

Latest News