DNN शिमला (सुरेश)
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन होने से कालका शिमला रेल मार्ग पर कोई ट्रेन नहीं चली। सुबह यहां पर कालका से चली पहली ट्रेन केवल धर्मपुर रेलवे स्टेशन तक ही पहुंच पाई। उससे आगे भूस्खलन होने के चलते ट्रेन को यहीं पर रोक दिया गया और इसके बाद इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया। आप को पता दे कि इस रेल मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिरे है और मलबा गिरा है। जिसे रेलवे विभाग के कर्मचारी साफ करने में जुटे हुए है। मार्ग के पूरी तरह से साफ होने के बाद सोमवार को यहां पर यातायात सामान्य होने की संभावना है।














