कसौली : चरस के साथ एक गिरफ्तार

Crime Kasauli Solan

DNN कसौली
सोलन जिला की कसौली पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार गशत के दौरान कसौली पुलिस थाने की टीम द्वारा नेपाली मूल के युवक से 147 ग्राम चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार कसौली थाना पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान गांव चामियां के पास 20 वर्षीय वीर सिंह नेपाल निवासी से 147 ग्राम चरस बरामद की है। कसौली पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

 

News Archives

Latest News