DNN कुल्लू
ज़िला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत कलेहली में एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कलेहली गांव में युवक मण्डल के भवन का निर्माण कार्य चला हुआ था। दोपहर के समय जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बोरी ने नीचे कोई महिला की बॉडी छुपा कर रखी हुई है। जब उन्होंने बोरी को उठाकर देखा तो महिला मृत पड़ी हुई थी।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया गया। वही, सूचना मिलते ही एसपी कुल्लू भी मौके पर पहुंची और उन्होंने भी छानबीन करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का घर भी बिल्कुल पास ही है और वो रात के समय वहां क्या कर रही थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।


















