कर्मचारी व अधिकारी सेवा की भावना से काम करें-पम्मी

Baddi + Doon Others Politics

डीएनएन बददी
दून हल्के के नव निर्वाचित विधायक परमजीत सिंह पम्मी का सोमवार को दून हल्के के नालका पंचायत में आज ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पम्मी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी सेवा की भावना से व ईमानदारी से काम करे किसी के साथ कोई मतभेद या भेदभाव नही किया जाएगा। लोगों का धन्यवाद करते हुए पम्मी बोले कि दून हल्के में समस्यायों के अंबार है दून हल्के में विकास को पटरी पर लाने के लिए समय तो जरुर लगेगा लेकिन बिना किसी भेदभाव के सभी पंचायतो में सामान विकास करवाया जाएगा। उन्होंने गांव की लोगों की समस्याओं सुनी और उनको हल करने का आश्वासन दिया। विधायक निधि का 75 फीसदी हिस्सा पहाड़ी पंचायतों में खर्च किया जाएगा। यहीं नहीं जो कहा है उसको करके दिखाएंगे हर समय जनता के बीच रह कर ही कार्य करेंगे। सबका साथ सबका विकास योजना के तहत हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। वीआईपी कल्चर समाप्त करेंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करती है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, प्रदेश सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा, चौ भगवान दास, प्रकाश चंद शैल महाराज, प्रेम सागर शर्मा, प्रेम चंद ठाकुर, हुकम चंद कश्यप, मेहर चंद साई, लाल चंद, हेतराम, प्रेम चंद, राधेश्याम, लाजपत, हरिराम, मस्तराम, रामदास, धनवंती देवी, ईश्वर, बलबीत सिंह, दिलीप पाल, दीवान चंद, हरिराम, नानक, प्रेम दर्दी सहित भारी सं या में महिलाएं व बीजेपी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित हुए।

News Archives

Latest News