डीएनएन कुल्लू
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक सैलानी को 1.195 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक भुंतर पुलिस की टीम ने टीसीपी बजौरा में नाका लगा रखा था, उसी समय कुल्लू की ओर से आ रही वॉल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका, बस में बैठे कर्नाटक निवासी से पुलिस ने एक किलो 195 ग्राम चरस बरामद की। भुंतर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस की यह खेप किससे खरीदी थी और इसकी डिलीवरी कहां दी जानी थी। पुलिस के अनुसार पुलिस के दल ने बजौरा में नाकाबंदी के दौरान कुल्लू से मंडी की ओर जा रही एक वोल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार एक व्यक्ति पुलिस की टीम को देखकर उठने का प्रयास करने लगा, उसने चैकिंग के दौरान कुछ देर बस से बाहर टहलने का बहाना बनाकर बस से बाहर निकलने की भी कोशिश की। इस बीच पुलिस के दल को उस पर शक हुआ और उसे उसी की सीट पर बैठे रहने के लिए कहा। जब पुलिस ने उसकी व उसके बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके भुंतर पुलिस थाना ले आई। कुल्लू के ए.एस.पी. निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि भुंतर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वॉल्वो बस में बैठे बेनी थॉमस कर्नाटक निवासी से एक किलो 195 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।















