DNN धर्मपुर
सोलन जिला के कुमारहट्टी के नजदीक गांव बाड़ा के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पाया कि बालकिशन निवासी उत्तराखंड मृत अवस्था में पड़ा है। यह व्यक्ति यहां के फौजी ढाबा में कुक का कार्य करता था। जांच में पुलिस ने पाया कि बाल किशन को दिल व शुगर से संबंधित बीमारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेगी। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















