कटौला विद्यृत उपमण्डल में आज विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

Mandi Others

DNN मंडी ब्यूरो 

सहायक अभियंता विद्युत उप-मण्डल कटौला ने बताया कि 132 के.वी.विद्युत उप-केन्द्र बिजनी में आवष्यक रख रखाव हेतु 19 जुलाई को रविवार के दिन 33के.वी.विद्युत उप-केंद्र कटौला (नांडली)के अन्तर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि जिसके कारण शाढला, आरन, बासाधार, तरयाम्बली, बनवाड़, काषला, हुल्लू, नाउंसी, नवलाय, रियागडी, कमांद, आईआईटी  कमांद, कटौला, बथेरी, आरंग, बागी, टिहरी, पराषर, सालगी, नांडली  आदि क्षेत्रों में प्रातः 9ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कटौला के सहायक अभियंता ई.राम सिंह यादव ने विद्युत उपभोक्ताओं से रख रखाव कार्य के चलते सहयोग की अपील की है तथा मौसम के खराब रहने की स्थिति में कार्य को स्थगित किया जा सकता है।

News Archives

Latest News